
क्या होता है बॉक्सिंग डे :
दरअसल बॉक्सिंग डे , क्रिसमस के बाद का दिन होता है, और दुनियाभर में यह ईसाइयों के लिए छुट्टी और जश्न का दिन होता है। कहानियां ये है कि रोमन काल या शुरुआती ईसाई काल में धातु के बने डिब्बे चर्च के बाहर रख दिए जाते थे, जिनके माध्यम से सेंट स्टीफन की दावत के नाम पर भेंट इकट्ठा की जाती थीं।1871 के बाद से पूरे ब्रिटेन में इस दिन छुट्टी होती है। ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया के कुछ राज्यों में भी बॉक्सिंग डे को शॉपिंग के दिन की तरह मनाया जाता है।पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1913 में जोहानिसबर्ग में हुई लेकिन इसके बाद अगला बॉक्सिंग डे टेस्ट होने में 48 साल लग गए।

बॉक्सिंग डे टेस्ट से जुड़े रोमांचक तथ्य:
बॉक्सिंग डे टेस्ट से जुड़ी कई कहानियां हैं जो काफी मशहूर हैं। साल 1995 में अंपायर डैरेल हेयर ने श्रीलंकाई ऑफ-स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को 'चकर' घोषित किया था। हेयर ने मुरलीधरन के तीन ओवर में उनकी सात गेंदों को नो बॉल करार करार दिया था।वर्ष 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ शेन वॉर्न ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही अपने नाम हैट्रिक विकेट किया था। वर्ष 1999 में सचिन तेंदुलकर ने 166 रनों की शानदार पारी खेली थी। दूसरी पारी में मास्टर ब्लास्टर ने 52 रन बनाए थे, लेकिन भारत यह मैच हार गया था।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत का इतिहास:
भारत ने अब तक 14 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से दस में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसने केवल एक मैच जीता है जबकि तीन अन्य ड्रा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में वह सात बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा रहा और इनमें से पांच मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी जबकि दो मैच का ड्रॉ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
