For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेंगलुरु टी-20 हो सकता है महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच

India vs Australia 2nd T20I: Bangalore T20I was MS Dhoni’s last T20I Match ? | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच बुधवार को खेला जा चुका है। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में तूफानी शतक लगाकर भारत को 7 विकेट से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले मैच में भी भारत को कंगारूओं ने तीन विकेट से मात दी थी। इस मैच में मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया था। एक तरफ जहां यह सीरीज पूरी तरह से ग्लेन मैक्सवेल के पुराने तूफानी अंदाज के नाम रही तो वहीं भारत के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह अंतिम टी-20 सीरीज भी साबित हो सकती है।

जी हीं, इस बात के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ने बुधवार को अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है। क्योंकि पूरे आसार नजर आ रहे हैं कि धोनी इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह देंगे। गौरतलब है कि अब भारत को अगला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच विश्व कप के बाद ही खेलना है। धोनी ने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 2006 से शुरू किया था। उन्होंने अब तक 97 टी-20 मैचों में 1,577 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था।

बता दें कि धोनी भारत के लिए टी-20 मैचों में खेलने के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से भी खेलते हैं। सीएसके की अगुवाई करते हुए धोनी ने इस टीम को तीन बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई ताजा दो मैचों की सीरीज में भी धोनी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। खासकर बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने कप्तान विराट कोहली का साथ देते हुए आउट होने से पहले 22 गेंदों पर 40 रन बनाए थे।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 9:32 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+