INDvsAUS, 2nd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म,भारत पर ऑस्ट्रेलिया की 175 रन की बढ़त
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन भारत के तरफ से विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। दिन की शुरुआत में ही अजिंक्य रहाणे का विकेट गिरा जिसके बाद विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला। विराट ने इस दौरान 123 रन की पारी खेली विराट के आउट होने के बाद कुछ देर के लिए रिषभ पंत ने पारी को जरूर संभाला लेकिन वह 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुके और भारतीय पारी 283 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरसे भारत पर पहले ही 43 रन की बढ़त हो गई।
दूसरी पारी में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा परेशान करते नहीं दिखे। उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को एक छोर से थाम रखा है।ऑास्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम पेन 8 रन और उस्मान ख्वाजा 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अगले दिन ऑस्ट्रेलिया को 200 की बढ़त के आस-पास आउट करने की कोशिश करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
