INDvsAUS, Adelaide Test, Day 3: मैच में हावी हुआ भारत, 166 रनों की बढ़त के साथ कुल स्कोर 151/3

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ए़डिलेड टेस्ट का तीसरा दिन भारत के पक्ष में समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने ना केवल कंगारूओं के निचले क्रम के बल्लेबाजों की जल्दी समेट दिया, बल्कि बाद में बल्लेबाजी में भी बढ़िया खेल दिखाते हुए अब तक 166 रनों की बढ़त ले ली है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (40) और आजिंक्य रहाणे (1) क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत उम्दा की। आजकल आलोचकों के निशाने पर चल रहे केएल राहुल इस बार सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करते दिखे। उनकी 44 रनों की पारी के दौरान कई दर्शनीय शॉट देखने को मिले। इससे पहले भारत को पहला झटका 18 रनों पर मुरली विजय के रूप में लगा। उनको स्टार्क ने आउट किया, उसके बाद राहुल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और ऑफ स्टंप के बाहर जाती हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
पहली पारी के शतकवीर पुजारा ने अपना खेल उसके बाद वहीं से शुरू किया जहां से उन्होंने पहली पारी में छोड़ा था। कोहली और पुजारा के बीच शानदार भागेदारी देखने को मिली। हालांकि जब लगा की भारतीय कप्तान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं तो लियोन ने उनको आउट करके कंगारूओं को बहुत बड़ी सफलता दिला दी। उन्होंने 34 रन बनाए।
इससे पहले भारत ने सुबह बारिश से प्रभावित दिन में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 235 रनों पर रोककर 15 रनों की लीड ले ली थी। बुमराह ने दिन का पहला विकेट मिशेल स्टार्क के रूप में झटका। बाद में मोहम्मद शमी ने बाकी के दोनों बल्लेबाजों को आउट करके अपने खाते में दो विकेट नाम कर लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए।
दोनो टीमें मैच में अपने इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतर रही हैं-
भारत- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया- टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
