INDvsAUS: हाई स्कोर मैच में गेंदबाज एडम जांपा ने बनाया रिकॉर्ड, वार्न के करीब पहुंचे
नई दिल्ली। भारत ने मोहाली के खुशनुमा माहौल में भारतीय बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 50 ओवरों में 358 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। विराट ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला लिया उसको बल्लेबाजों ने कामयाब बनाते हुए भारतीय पारी को शुरुआत जोरदार दी। रोहित-धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित (95) हालांकि अपने शतक से चूक गए लेकिन धवन ने बिना कोई गलती किए अपना 16वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया।
धवन ने इस मैच में केवल 115 गेंदों पर 143 रनों की पारी खेलते हुए अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। भारत ने अपने बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत निर्धारित पचास ओवरों में 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित और धवन के तूफान के अलावा इस मैच में एक ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ने भी एक बढ़िया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि इस सीरीज में लगातार अच्छी गेंदबाजी का मुजायरा पेश कर रहे एडम जांपा हैं।
जांपा ने मोहाली वनडे मैच में 10 ओवर में 57 देकर एक विकेट लिया जो केएल राहुल का था। इसी के साथ जांपा ने बतौर स्पिनर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले कंगारू गेंदबाज होने की लिस्ट में खुद को दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। उनसे आगे अब केवल ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान स्पिनर शेन वार्न हैं। जांपा ने जहां 38 एक दिवसीय मैचों में 50 विकेट पूरे किए हैं तो वहीं वार्न ने इसके लिए केवल 25 विकेट ही लिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर 40 मैचों के साथ पीटर टेलर का नाम आता है। उसके बाद नाथन होरिज और ब्रैड होग क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
