
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और युवा तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमेन को पहले दो टेस्ट के लिये आस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। हैरिस ने पिछले महीने शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ नॉटआउट 250 रनों की पारी खेली थी।
उस्मान ख्वाजा की वापसी:
टिम पेन की अगुवाई वाली इस टेस्ट टीम में फिट होकर उस्मान ख्वाजा ने टीम में वापसी की है । जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श टीम के उपकप्तान होंगे ।ख्वाजा ने घुटने के आपरेशन के बाद वापसी की है और अगले सप्ताह शेफील्ड शील्ड मुकाबले में विक्टोरिया के खिलाफ क्वींसलैंड की कमान संभालेंगे ।आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख ट्रेवर होंस ने कहा ,'' उस्मान ख्वाजा ने तेजी से फिट होने के लिये अपनी ओर से काफी प्रयास किये हैं । वह पहले टेस्ट के लिये उपलब्ध रहेगा ।''
टीम :
टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच, पैट कमिंस, पीटर हैंडस्कांब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड , उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिच मार्श , शान मार्श, मिशेल स्टार्क, क्रिस ट्रेमेन, पीटर सिडल ।