INDvsAUS: भुवनेश्वर कुमार ने लपका ऐसा कैच, सन्न रह गए मैक्सवेल

नई दिल्ली। मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 230 पर ही समेट दिया। इस दौरान भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 42 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए जबकि मोहम्मद शमी और भुवेश्रर कुमार को दो-दो विकेट मिले।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही झटके लगे। इस दौरान मैदान पर भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का कैच पकड़ा। 30वें ओवर में 123 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को गंवा दिया । उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर उतरे। मैक्सवेल ने तेज पारी खेलनी शुरू कि इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए थे कि भुवनेश्वर ने उनका करिश्माई कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

दरअसल 35वें ओवर में शमी गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान टीम शमी ने बाउंसर फेंकने शुरू किया और एक अच्छी ऊंचाई की गेंद मैक्सवेल के बल्ले के एज पर जा लगी इस दौरान फाइन लेग की दिशा में खड़े भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का कैच लपका और मैक्सवेल को पवेलियन लौटना पड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया का झटका था। फाइन लेग बाउंड्री पर खड़े भुवी ने 10-15 मीटर की दौड़ लगाई और इसके बाद डाइव लगाकर दोनों हाथों से शानदार कैच लपका। वे कोहनी के बल जमीन पर आए लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा।

भुवनेश्वर कुमार के इस कैच की तारीफ हरतरफ हो रही है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार की ताीफ में लिखा है कि भुवनेश्वर कुमार के अंदर सुपर पावर है। उनका कैच बेहद शानदार और आकर्षित करने वाला रहा।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 15:35 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+