
पुजारा ने बताया पिच का मिजाज:
पुजारा ने एडिलेड के ओवर मैदान के मिजाज के बारे में बात करते हुए कहा कि यह अच्छा स्कोर है क्योंकि विकेट में अच्छी खासी स्पिन है। हमारे पास अश्विन हैं। यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं है। पहले दो सत्रों में मैं गेंदबाजी कर रहा था तो पता चला कि यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं है। मैं गेंदबाजों से अपना अनुभव साझा करूंगा।"

गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन :
भारत की शुरूआत जबरदस्त रही, जब पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने ऐरान फिंच को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। हालांकि उसके बाद आए मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन गेंदबाजी की कमान अश्विन के संभालते ही बाजी पलट गई। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैरिस, मार्श और जमते हुए दिख रहे उस्मान ख्वाजा को आउट करके भारत की मैच में वापसी करा दी। गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी बुमराह ने चलता कर कंगारूओं की आधी टीम को पैवेलियन भिजवा दिया।

टी ब्रेक के बाद भी गिरे विकेट:
चाय के बाद तक टिम पेन भी टीम का साथ छोड़ चुके थे। उनको 5 रनों के स्कोर पर इशांत शर्मा ने आउट किया। तब तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 127 रन था, लेकिन उसके बाद ट्रेविस हेड ने पैट कमिंस के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर मेजबानों को दूसरे दिन ऑल आउट होने के खतरे से बचा लिया। अंत में हेड मिशेल स्टार्क के साथ नाबाद लौटे। वे और स्टार्क क्रमशः 61 और 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भारत की नजर बाकी बल्लेबाजों को लंच से पहले ही आउट करने पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications
