
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।इस दौरान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारत को मजबूत स्थिति में ले जा रहे विराट कोहली को उस समय झटका लगा जब ग्राउंड अंपायर ने संदिग्ध कैच के दौरान जल्दबाजी में आउट दे दिया।
दरअसल, विराट कोहली जब 123 के स्कोर पर थे, तब पैट कमिंस की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप पर पहुंची। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने इसे पकड़ने के बाद कैच का दावा किया, जिसे अंपायर ने सही मानकर उंगली ऊपर उठा दी। अंपायर की यही जल्दबाजी कोहली पर भारी पड़ी और उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा। जबकि रिप्ले वीडियो में दिख रहा था कि गेंद हैंड्सकॉम्ब के हाथों तक पहुंचने से पहले जमीन को छू चुकी थी।
Doesn't get much closer than that! Kohli has to go... #CloseMatters #AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/v6luCLWez1
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
पवेलियन लौटते वक्त विराट अंपायर के फैसले पर नाखुशी जाहिर कर रहे थे। इस दौरान हरभजन सिंह ने भी कहा कि विराट आउट नहीं थे। उन्होंने तीसरे अंपायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि तीसरा अंपायर भी सही निर्णय नहीं दे सकता तो कौन देगा।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इस बात पर सहमत थे कि अगर मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट नहीं दिया होता, तो तीसरा अंपायर भी उन्हें नॉटआउट ही करार देता। दरअसल फील्ड अंपायर के फैसले के उलट फैसला देने पर विवाद हो जाता इसवजह से थर्ड अंपायर ने भी फैसले पर हस्तेक्षप नहीं किया।