INDvsAUS: DDCA ने विराट कोहली को सम्मानित करने का कार्यक्रम रद्द किया
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के सत्कार समारोह को रद्द करने का फैसला किया है। इस समारोह में कोहली के साथ दिल्ली के अन्य दिग्गज क्रिकटरों वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को भी सम्मानित किया जाना था। डीडीसीए ने यह फैसला पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवे वनडे मैच के शुरू होने से पहले दिल्ली के इन तीन दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए समारोह रखा था। गौरतलब है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 13 मार्च को खेला जाएगा।
यह फैसला एक ऐसे समय में लिया गया है जब बीसीसीआई पहले ही आईपीएल के उद्घाटन समारोह का रद्द कर चुका है। इस समारोह के आयोजन में जितनी राशि खर्च होती अब उसको शहीदों के परिजनों में वितरित किया जाएगा। इसके बाद अब डीडीसीए ने भी अपना समारोह रद्द करने का फैसला किया। इस बारे में बात करते हुए डीडीसीए के अधिकारी ने बताया, 'हमने शुरू में विराट, सहवाग और गंभीर को सम्मानित करने के लिए प्रोग्राम रखा था लेकिन बीसीसीआई भी आईपीएल का ओपनिंग समारोह नहीं कर रहा है, साथ ही इस समारोह की राशि शहीदों के परिजनों को दी जाएगी। ऐसे में हमने भी अपने प्रोग्राम को नहीं करने का फैसला किया है।'
इसके साथ ही डीडीसीए ने 10 लाख रुपए दिल्ली पुलिस शहीद फंड में दान करने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए अब तक 90 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली ने उन सभी पूर्व क्रिकेटरों के लिए वीआईपी पास देने का फैसला किया है जिन्होंने कभी ना कभी भारत के लिए मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
