For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेथ ओवर में बुमराह की घातक गेंदबाजी ने कैसे की शंकर की मदद, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में हुए सांसे थाम देने वाले मुकाबले में भारत विजेता बनकर उभरा। 8 रनों से मिली इस रोमांचक जीत के नायक जहां बल्लेबाजी में विराट कोहली रहे तो वहीं गेंदबाजी में बुमराह और कुलदीप यादव का योगदान शानदार रहा। इसके अलावा ऑलराउंडिग प्रदर्शन में विजय शंकर के नाम का डंका चारो ओर बज ही रहा है। इन सब उल्लेखनीय प्रदर्शन के बावजूद यह जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने मैच में भारत की ऐसे समय वापसी कराई जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जीत की सुगंध आनी शुरू हो चुकी थी।

10 ओवर में केवल 29 रन देने वाले बुमराह ने नाथन कूल्टर नाइल और पैट कमिंस को आउट कर भारत की मैच में वास्ताविक वापसी कराई थी। इसके अलावा उन्होंने भारतीय पारी का 48वां ओवर भी ऐसे समय में किया था जब मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर जम चुके थे। इस ओवर में स्टोइनिस केवल एक ही रन लेने में कामयाब हुए। इसने कंगारूओं पर जो दबाव बनाया था उसका फायदा अततः अंतिम ओवर में विजय शंकर को मिला। इतना ही नहीं, बुमराह ने शंकर को इस ओवर से पहले यह मार्गदर्शन भी दिया था कि गेंदबाजी की लेंथ किस प्रकार रखनी है।

शंकर को बुमराह के बनाए गए दबाव और सलाह दोनों का फायदा मिला। उन्होंने अंतिम ओवर में शुरुआती तीन गेंदों पर ही 2 विकेट निकालकर भारत की झोली में 8 रनों की रोमांचक जीत दे दी। यह भारत की वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 500वीं जीत भी थी। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज का तीसरा मैच 8 मार्च को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉपलेक्स में शुक्रवार को खेलना है। भारत इस मैच में जीत हासिल करते ही सीरीज भी जीत जाएगा।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+