For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : धोनी के 'खास टिप्स' के बाद भुवनेश्वर ने एरॉन फिंच को ऐसे किया आउट

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर मैच जीत लिया और इसके साथ ही सीरीज भी 2-1 से भारत के नाम हो गई।मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए इस मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत रही। टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी का फैसला किया।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 230 पर ही ऑल आउट कर दिया।

इस दौरान एक जबरदस्त वाकया सामने आया जब धोनी और भुवनेश्वर की एक रणनीति से एरॉन फिंच को पवेलियन लौटना पड़ा। भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर में अपनी एक अलग तरह की गेंद से फिंच की एकाग्रता भंग करने की कोशिश की और वह सफल भी रहे। आखिरी गेंद भुवनेश्वर ने विकेट के काफी पीछे से फेंकी। गेंद को डालते समय भुवनेश्वर का पिछला पैर अंपायर से भी पीछे था। फिंच विकेट के सामने से हट गए और अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर भुवनेश्वरप ने उन्हें एल्बीडबल्यू आउट कर दिया। वीडियो में देखा गया भुवनेश्वर ने महेंद्र सिंह धोनी से कुछ देर बात की थी। दोनों की इस रणनीति का फायदा मिला और फिंच सस्ते में निपट गए।

तीसरे मैच से पहले दो वनडे मैच में फ्लॉप रहे एरॉन फिंच ने कहा था कि वह तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनकी इस बात को भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर से गलत साबित किया और 14 रन के निजी स्कोर पर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले भी दो वनडे मैच में भुवनेश्वर ने उन्हें 6 रन पर ही आउट किया। फिंच और भुवनेश्वर के आमने-सामने की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने 37 गेंद फेंकी जिसमें 30 डॉट गेंद रही और इस दौरान फिंच सिर्फ 16 रन ही भुवनेश्वर की गेंद पर बना पाए।

Story first published: Saturday, January 19, 2019, 13:24 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+