For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS:एडिलेड के मैदान पर इस वजह से है भारत की जीत की गॉरंटी!

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में भारत का शिकंजा ऑस्ट्रेलिया पर मजबूत दिख रहा है।टी 20 सीरीज में बराबरी के बाद भारत की नजरें टेस्ट सीरीज में जीत से शुरुआत पर है। भारत ने एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया।वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए।ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 104 रन बना लिए। भारत जीत से केवल छह विकेट दूर है।

एडिलेड में टेस्ट मैच को लेकर पहले ही कई दिग्गजों ने भारतीय टीम की जीत को तय बताया है। अब अगर आंकड़ों की बात करें तो आंकडे भी भारत के पक्ष में नजर आ रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया ने इस मैदान पर पिछले 100 साल में 200 से ज्‍यादा के स्‍कोर का पीछा करते हुए कभी जीत हासिल नहीं की है। उसे छह मैच में हार का सामना किया है तो आठ मैच ड्रॉ रहे हैं।हालांकि भारत को बेहतर खेल ही जीत की तरफ ले जाएगा लेकिन आंकड़ों का गणित भारत के पक्ष में जरूर है।

साल 2015 में न्यूजीलैंज ने 187 रन का लक्ष्‍य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था। ऑस्ट्रेलिया को यह लक्ष्य हासिल करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। सात विकेट की गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने यह जीत हासिल की थी।इससे पहले भी इतिहास का एक पन्ना ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सुखद रहा है।117 साल जनवरी 1902 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को 315/6 रन बनाकर हराया था। आकंड़ों का यही आधार भारत की जीत तय बता रहा है। लेकिन इस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को कमतर नहीं आंका जा सकता है। बेहतर गेंदबाजी ही भारत के जीत के दरवाजे खोलेगी।

Story first published: Sunday, December 9, 2018, 17:30 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+