For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: पहले ODI में राहुल-पंत को मौका ना मिलने पर चौंके फैंस, उठाए ये सवाल

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला भारतीय गेंदबाजी के नाम रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कंगारूओं को 50 ओवर में 236 रनों पर ही समेट दिया है। इसके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन अर्धशतक केवल की बल्लेबाज लगा सका। वहीं भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

कोहली ने राहुल-पंत को नहीं चुना-

कोहली ने राहुल-पंत को नहीं चुना-

उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत के साथ इस मैच में एक विवाद भी जुड़ गया है। दरअसल यहां मामला टीम इंडिया से ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी का है। विश्व कप के लिए टीम चुनने के फेर में यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतिम अंतरराष्टीय वनडे सीरीज है। ऐसे में पंत और के एल राहुल का पहले मैच से गायब होना फैंस को अखर रहा है क्योंकि पंत को वनडे सीरीज में दिनेश कार्तिक जैसे फिनिशर को बाहर करके शामिल किया गया था। कोहली ने इससे पहले टी-20 सीरीज में कहा था- 'हम राहुल और पंत को कुछ समय देना चाहते हैं ताकि हम पता लगा सके कि विश्व कप में हमको क्या करने की जरूरत है।'

विश्व कप की टीम कब तक ढूंढेंगे कोहली-

विश्व कप की टीम कब तक ढूंढेंगे कोहली-

लेकिन हैदराबाद में ये दोनों ही बल्लेबाज बाहर बैठे हुए हैं और विजय शंकर को मौका मिल गया है। केएल राहुल ने तो हालिया टी-20 सीरीज में भी उम्दा प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया था। ऐसे में उनको भी जगह ना मिलना थोड़ा हैरान करने वाला रहा है। क्योंकि भारत के पास अब इसके बाद केवल चार ही मैच बचे हैं। क्रिकेट फैंस ने भी हैदराबाद वनडे मैच में टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं।

क्या कहा एक्सपर्ट्स ने-

एक फैन लिखते हैं कि भारत अब तक नहीं खोज पाया कि उसको विश्व कप के लिए कौन से खिलाड़ी चाहिए। वहीं हर्षा भोगले जैसे क्रिकेट विश्लेषक ने कहा है कि भारत जडेजा और शंकर को अभी करीब से जांचना चाहता है। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने भी कहा है कि ना तो कौल हैं टीम में और ना ही पंत-राहुल..लगता है भारत यहां जीतने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

Story first published: Saturday, March 2, 2019, 18:44 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+