For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: सिडनी ODI नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले पहले ODI में हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीवी शो कॉफी विद करण में दिए विवादित बयान और उसके बाद माफी मांगने के बाद भी पांड्या और राहुल का सजा भुगतना तय है। हालांकि (CoA) अभी अंतिम फैसला लेगी लेकिन इस मामले के तूल पकड़ने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टीम इंडिया हार्दिक की जगह रविंद्र जडेजा और लोकेश राहुल की जगह किसी और विकल्प की तलाश में है।

ताजा जानकारी के मुताबिक BCCI ने टीम मैनेजमेंट को यह संदेश भेजा है कि शनिवार को होने वाले सिडनी ODI के लिए हार्दिक या राहुल किसी भी खिलाड़ी को चयन के लिए मौजूद न माना जाए। हालांकि लोकेश राहुल और पांड्या ने BCCI के द्वारा जारी शोकॉज नोटिस के बाफ माफी मांगी थी लेकिन उनकी यह माफी भी उन्हें ODI टीम में जगह दिलवाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

किस बात को लेकर हुआ विवाद: दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है।

पांड्या की माफी: इसके साथ ही पांड्या ने बीसीसीआई को कहा है, 'मैं आपको यकीन दिलाना चाहूंगा कि मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। शो कुछ इस तरह का था कि मैं उसकी प्रकृति में बह गया और मुझे अहसास नहीं हुआ कि जो मैं कह रहा हूं वह आपत्तिजनक भी साबित हो सकता है।' पांड्या ने साथ ही यह भी कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं दोहराई जाएगी।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 16:54 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+