INDvsAUS: विषम परिस्थिति में खेली गई अपनी शतकीय पारी पर क्या बोले चेतेश्वर पुजारा
नई दिल्ली। एडिलेड में भारतीय पारी के लड़खड़ाने के बाद अकेले दम पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपनी शतकीय पारी को लेकर खुशी जताई है। पुजारा की खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी इस पारी को अपने करियर में लगाए गए 16 शतकों में से शीर्ष 5 में स्थान दिया है। इससे पहले उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जोहानसबर्ग और इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम टेस्ट मैच में अर्धशतक जमाया था।
क्या बोले पुजारा:
चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'यह टेस्ट क्रिकेट में मेरी शीर्ष पारियों में से एक है लेकिन साथी खिलाड़ी इसकी प्रशंसा कर रहे थे और वे कह रहे थे कि यह सर्वश्रेष्ठ में से एक थी।' इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,'मेरे करियर के 16 टेस्ट शतकों में से ज्यादातर (10)घरेलू मैदान पर बने हैं, लेकिन इससे यह नहीं माना जाना चाहिए कि वह सिर्फ भारतीय पिचों पर ही ज्यादा प्रभावी हैं।'
पुजारा ने कहा कि लोग हमेशा कहते हैं कि मैंने भारत में ही ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन साथ ही आपको यह भी देखना होगा कि हम भारत में ज्यादा मैच खेलते भी हैं। अगर हम भारत में ज्यादा मैच खेलते हैं तो निश्चित रूप से मैं वहीं ज्यादा रन बनाऊंगा।'
शीर्ष क्रम बल्लेबाजो के लिए कही ये बात:
शुरुआत के बल्लेबाजों को आउट होने को लेकर पुजारा ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि 'हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन पहले दो सत्र में उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की। मैं जानता था कि मुझे धैर्य बरतना चाहिए और खराब गेंदों का इंतजार करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वह सही लाइन एवं लेंथ में थी। मुझे भी लगा कि हमारे शीर्ष क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वे भी गलतियों से सीख लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
