For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: धोनी के बल्ले से भारत ने इतिहास का लिखा मिटाया, खत्म किया जीत का सूखा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर मैच जीत लिया और इसके साथ ही सीरीज भी 2-1 से भारत के नाम हो गई।मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए इस मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है।

मैच में टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कंगारू टीम 48.4 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद की तरफ से रोहित और धवन के जल्दी आउट होने के बाद कोहली कुछ देर क्रीज पर रहे लेकिन उनके भी आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने शानदार पारी खेली और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा (9) धवन (23) विराट कोहली (46) रन की पारी खेली । इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 87 रन और केदार जाधव ने 61 रन की पारी खेली।

भारत के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड : ऑस्ट्रेलिया की नजर बीते दो साल में पहली बार सीरीज जीतने पर थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की यह मुराद पूरी नहीं हो सकी। वनडे मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियान अबतक 24 मैच में सिर्फ 4 मैच जीते हैं। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की है। जनवरी 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय T20 सीरीज 3-0 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया में 1985 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ओर 2008 में सीबी सीरीज जीती थी। पिछली बार भारत को 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था।

तीसरी बार ये कारनाम: भारत के पहले तीन बल्लेबाजों के 50 रन के अंदर आउट होने के बाद रन चेज करने के मामले में यह तीसरा वाकया है। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में साल 2017 में 127 रन का पीछा किया था। इसके अलावा दुबई में साल 2018 में बांग्लादेश में भारत ने 223 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा मैच में भी यही हुआ 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने जीत हासिल की।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+