नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का शिंकजा ऑस्ट्रेलिया पर कस चुका है। भारतीय टीम को पांचवें दिन 6 विकेट की जरूरत है जिसके बाद यह टेस्ट मैच भारत अपने नाम कर लेगा। इससे पहले चौथे दिन भारत की तरफ से अजिंक्या रहाणे ने उपयोगी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने वाले भारत ने रविवार को एडीलेड में मेजबान टीम के चोटी के चार विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 219 रन की दरकार है।वही भारतीय टीम को 6 विकेट निकालकर जीत हासिल होगी।
इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत में पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ईशांत शर्मा की गेंद पर सलामी बल्लेबाज एरन फिंच बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। फिंच ने रिव्यू लिया और उन्हें जीवनदान मिला। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ईशांत शर्मा को लेकर खूब मीम बनाए गए हैं। एक से बढ़कर एक मीम पोस्ट कर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
देखिए कुछ फनी ट्विट्स:
Finch: Ache lag rahe ho hair cut ke baad.
— Venkat Parthasarathy (@Venkrek) December 9, 2018
Ishant Sharma: Haan, No ball.
Ishant Sharma after seeing his front foot in the replays. #AUSvIND pic.twitter.com/ZITjlqBJnt
— Wasim Sheikh (@iamwasimsheikh) December 9, 2018
Ishant Sharma is a legend. Only he can scream at a fielder for running slowly after the ball when he just took a wicket of a no ball. #AUSvIND #sackravishastri
— Harry🇮🇳 (@eggjhatlee) December 9, 2018
Damn it was plumb and out but it was noball , Ishant Sharma what have you done ! #AUSvIND pic.twitter.com/ELNCghLKsz
— Trojan_Horse (@sampath0272) December 9, 2018