For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: केएल राहुल की जगह इन खिलाड़ियों को देना चाहिए मौका !

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने326 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय औऱ केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे। भारत ने अपने दोनों विकेट सिर्फ 8 रन पर ही गंवा दिए थे। विजय को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया, वहीं केएल राहुल को जोश हेडजलवुड ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर से बोल्ड किया। राहुल सिर्फ 2 रन ही बना सके। केएल राहुल लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनकी पारियों को देखकर लगता है कि भारत को टेस्ट मैच में नए ओपनर तलाशने की जरूरत हैं।

ऐसा रहा है राहुल का प्रदर्शन :

ऐसा रहा है राहुल का प्रदर्शन :

अगर मौजूदा टेस्ट मैच के आंकड़े छोड़ दें तो2018 में केएल राहुल ने 22.76 के औसत से 387 रन बनाए हैं। इस साल सिर्फ उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इन दो अर्धशतक में भी एक फिफ्टी अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई है। पूरे 17 पारियों में उन्होंने ओवल में सिर्फ एक 149 रन की पारी खेली है।ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीन टी-20 मुकाबलों के दो मैच में वो महज 27 रन ही बना सके थे। इससे पहले विंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच में वो कुल 59 रन ही बना सके थे।

मिलिंद कुमार:

मिलिंद कुमार:

केएल राहुल के हाल के प्रदर्शन ने काफी चिंता मिलिंद कुमार ने इस रणजी ट्रॉफी सीजन में सिर्फ 9 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। मिलिंद से कम पारी में सिर्फ रुसी मोदी ने 1000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने 7 पारियों में हजार रनों का आंकड़ा छुआ था।

मयंक अग्रवाल:

मयंक अग्रवाल:

कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल भी संभावति नामों में से एक हैं। प्रथम श्रेणी में कई आला दर्जे की पारी खेल चुके इस खिलाड़ी ने 45 टेस्ट मैच में 3521 रन बनाए हैं और नाबाद 304 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

अजय रोहेरा :

अजय रोहेरा :

पदार्पण मैच में 267 रन की लाजवाब पारी खेलकर प्रथम श्रेणी मैचों में नया विश्व रेकॉर्ड बनाने वाले मध्य प्रदेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज अजय रोहेरा को भी भारत की तरफ से खेलने के लिए मौका देने पर विचार किया जाना चाहिए ।

Story first published: Saturday, December 15, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+