For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रांची ODI : माही ने 'अपने घर' में तोड़ा रोहित शर्मा का यह बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जहां अपने करियर का शानदार 41वां शतक लगाया वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यह मैच माही के गृहनगर में हुआ जहां उनका बल्ला भले ही इतना ना चला हो लेकिन वे एक 'हिटमैन' रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर एक बढ़िया रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे।

धोनी ने इस मैच में 26 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा। इस एक छक्के के साथ ही धोनी ने रोहित शर्मा को कुल वनडे छक्कों के मामले में पछाड़ दिया है। रोहित के नाम जहां 216 छक्के हैं तो वहीं अब धोनी के नाम 217 छ्क्के हो गए हैं। आपको यहां एक मजेदार बात और बता दें। धोनी पहले से ही ODI मैचों में 223 छक्के जड़ चुके हैं। एक तरफ उनके अब भारत के लिए खेलते हुए जहां 216 छक्के हो गए हैं वहीं ओवरऑल वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह संख्या अब 223 है। धोनी ने ये 7 अतिरिक्त छक्के तब मारे थे जब वे एशिया इलेवन की ओर से खेले थे।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के मारने की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर नंबर तीन पर हैं। उनके नाम 195 छक्कों का रिकॉर्ड है। जबकि उसके बाद सौरव गांगुली (189) और युवराज सिंह (153) का नाम आता है। जहां तक इस मैच के आंकड़ों की बात है तो भारत ने टॉस जीतकर कंगारूओं को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। एरोन फिंच (93) और उस्मान ख्वाजा (104) की पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित पचास ओवरों में 313 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। जिसके जवाब में भारतीय टॉप क्रम बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। धवन, रोहित और रायडू कुछ नहीं कर सके। वहीं लोकल ब्वॉय धोनी भी केवल 26 रन बनाकर ही आउट हो गए।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 20:54 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+