For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कैच छूटने पर बोले फैंस- 'ऋषभ पंत टीम में कैच पकड़ने के लिए हैं या केवल स्लेजिंग के लिए !'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पर्थ के इस नए ग्राउंड पर भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन मिला जुला रहा।पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया है।
मैदान पर कई अच्छे कैच पकड़े गए तो वहीं,ऋषभ पंत ने कई गेंदें पकड़ने में मिस की। ऐसे में सोश ल मीडिया पर ऋषभ पंत का खूब मजाक बनाया जा रहा है। ट्रोल करते हुए लोगों ने लिखा है कि ऋषभ पंत कैच पकड़े के लिए टीम में हैं या स्लेजिंग के लिए ?

दरअसल पंत एडिलेड टेस्ट की तरह पर्थ में भी लगातार स्लेजिंग किए जा रहे थे। इसी दौरान उनसे कैच छूटने की गलती हुई। हालांकि इसके बाद विहारी ने ही शॉन मार्श को चलता किया। विहारी ने शॉन मार्श को रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। मार्श ने 45 रनों की पारी खेली और ट्रेविस हेड के साथ 84 रनों की बेशकीमती साझेदारी की।

Story first published: Friday, December 14, 2018, 17:54 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+