For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हिटमैन' रोहित ने दिल्ली ODI में बड़ा रिकॉर्ड बनाकर तेंदुलकर और लारा को पछाड़ा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में पांचवें और अंतिम वनडे मैच के दौरान भारतीय टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम बल्लेबाजों का दयनीय प्रदर्शन देखने को मिला। इसी बीच भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक जूझारू पारी खेलते हुए अपना 41वां वनडे अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। रोहित हालांकि इस पारी को बहुत आगे नहीं बढ़ा सके और 56 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने इस पारी के जरिए अपने करियर में एक मील का पत्थर जरूर अपने नाम कर लिया।

सबसे कम पारियों में 8,000 ODI रन-

सबसे कम पारियों में 8,000 ODI रन-

रोहित सबसे कम पारियों में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आठ हजार रन पूरा करने वाले टॉप खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। रोहित ने अपने 8,000 रन पूरे करने के लिए 200 पारियां खेली। इस दौरान रोहित ने 206 वनडे मैचों में 47.40 की औसत से 8,010 रन बना लिए हैं। इन रनों में 22 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं।

गांगुली के साथ नंबर तीन पर पहुंचे रोहित-

गांगुली के साथ नंबर तीन पर पहुंचे रोहित-

अब रोहित सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। इस लिस्ट में उनके साथ भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। जबकि भारत के कप्तान विराट कोहली केवल 175 पारियों में ही 8 हजार रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर नंबर एक पर विराजमान हैं। जबकि 182 पारियों में यह कारनामा करने वाले एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं।

VIDEO: वार्नर की तरह भुवी ने भी दिया सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को खास ऑफर

तेंदुलकर और लारा जैसे धुरंधरों को पछाड़ा-

तेंदुलकर और लारा जैसे धुरंधरों को पछाड़ा-

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप में गांगुली और रोहित हैं। जबकि चौथे स्थान पर 203 पारियों के साथ कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर हैं। मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर 210 पारियों में 8,000 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के चलते पांचवें स्थान पर हैं। जबकि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा 211 पारियों के साथ इस लिस्ट में छठें नंबर पर हैं। जहां तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में हुए आखिरी वनडे मैच की बात है तो भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 273 रनों का लक्ष्य दिया। कंगारू पारी में एक बार फिर से उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 20:29 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+