For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: कुछ इस अंदाज में पापा रोहित को चीयर करती नजर आईं बेबी समायरा, देखें Video

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से हरा दिया। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 129 गेंद में 133 रन की शानदार पारी खेली हालांकि उनकी इस पारी के बदौलत भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिल सकी। पिता बनने के बाद पहली बार मैदान पर उतरे रोहित शर्मा को उनकी बेटी समायरा भी चीयर करती नजर आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो ही है जिसमें समायरा पापा रोहित को टीवी पर सपोर्ट करती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने पापा रोहित के लिए एक खास टी शर्ट भी पहनी थी जिस पर आई लव माय डैडी लिखा है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान 30 दिसंबर को रोहित शर्मा पिता बने थे जिस वजह से वह चौथे टेस्ट नहीं खेल पाए थे और भारत लौट गए थे। पहला वनडे सिडनी में खेला गया जहां रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली।

रोहित शर्मा ने अपनी पारी से कई बड़े रिकॉर्ड भी हासिल किए।रोहित शर्मा ने अपने शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

इस लिस्ट में टॉप पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 3077 रन बनाए। इसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग हैं। उन्होंने 59 मैचों में खेलते हुए 2164 रन बनाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 1630 रन बनाए हैं उनके अलावा एडम गिलक्रिस्ट और ने 1622 और मैथ्यू हेडन ने 1450 रन बनाए हैं।

Story first published: Sunday, January 13, 2019, 10:46 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+