For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: हार के बावजूद रोहित शर्मा ने शतक जड़ अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड

India Vs Australia 1st ODI: Rohit Sharma ने तोड़ा Saurav Ganguly का रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाा ने भारत को 34 रन से हरा दिया और सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा के शतक और महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतक जमाएं इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी बल्ले से कमाल नहीं कर पाया। रोहित शर्मा ने शानदार 133 रन की पारी खेली जबकि टीम इंडिया धोनी ने 51 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा की इस शतकीय पारी की बदौलत रोहित शर्मा ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिलक्रिस्ट को पछाड़ा:

गिलक्रिस्ट को पछाड़ा:

रोहित शर्मा ने अपने शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 3077 रन बनाए। इसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग हैं। उन्होंने 59 मैचों में खेलते हुए 2164 रन बनाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 1630 रन बनाए हैं उनके अलावा एडम गिलक्रिस्ट और ने 1622 और मैथ्यू हेडन ने 1450 रन बनाए हैं।

शतक का रिकॉर्ड:

शतक का रिकॉर्ड:

शतक के मामले में रोहित शर्मा ने भारत के महान पूर्व कप्तान व बल्लेबाज सौरव गांगुली (22 शतक) और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली है। उनसे आगे क्रिस गेल (23), कुमार संगाकारा (25) हाशिम अमला (26) सनथ जयसूर्या (28) रिकी पोंटिंग (30) विराट कोहली (38) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं।

 सिक्स का रिकॉर्ड:

सिक्स का रिकॉर्ड:

रोहित शर्मा ने छक्के जड़ने में भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 82 छक्के पूरे कर लिए हैं। उनसे रिकॉर्ड के मामले में शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल ही आगे हैं।क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 88 सिक्स लगाए हैं। इसके अलावा शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 86 छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 81 सिक्स लगाए हैं।

डेसमंड हेन्स और रिचर्ड्स को पछाड़ा:

डेसमंड हेन्स और रिचर्ड्स को पछाड़ा:

रोहित शर्मा का वनडे करियर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ये सातवां वनडे शतक साबित हुआ जिसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज डेसमंड हेन्स (6 शतक) को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर (9 शतक) से ही पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा और विवियन रिचर्ड्स के था सिडनी मैच में रोहित ने चौथा शतक जड़ विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

Story first published: Saturday, January 12, 2019, 19:30 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+