For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS:अश्विन के जाल में यूं फंस गए ख्वाजा, रोहित ने पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का शिंकजा ऑस्ट्रेलिया पर कस चुका है। भारतीय टीम को पांचवें दिन 6 विकेट की जरूरत है जिसके बाद यह टेस्ट मैच भारत अपने नाम कर लेगा। इससे पहले चौथे दिन भारत की तरफ से अजिंक्या रहाणे ने उपयोगी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने वाले भारत ने रविवार को एडीलेड में मेजबान टीम के चोटी के चार विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 219 रन की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अनुभवी शॉन मार्श (नाबाद 31) और पहली पारी में अपने जुझारूपन का परिचय देने वाले ट्रेविस हेड (नाबाद 11) पर टिका है। भारतीय टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तो तीसरे विकेट के लिए तलाश थी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आर.अश्विन ने बड़ी चतुराई से गेंदबाजी कर उन्हें आउट आउट किया। अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका और ख्वाजा को पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Story first published: Sunday, December 9, 2018, 16:11 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+