
64 रन बनाते ही ये रिकॉर्ड:
रोहित शर्मा के पास शानदार मौका होगा कि वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकें।फिलहाल टी-20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम है। गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 2271 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा 2207 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
रोहित को गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए 64 रन की दरकार है। कप्तान विराट कोहली भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 2102 रन हैं। संभव है कि विराट के बल्ले से अगर इस सीरीज में खूूब रन निकले तो विराट रोहित और गप्टिल दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं।

सबसे ज्यादा छक्के:
बल्ले से गेंद पर हवाई फायर करने यानी सिक्स लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा सबसे आगे निकल सकते हैं। रोहित ने अब तक 96 छक्के लगाए हैं 8 छक्के की और दरकार है । अगर वह ऐसा कर लेेते हैं तो वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। मौजूदा समय में क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल 103-103 छक्कों के साथ टॉप पर बरकरार हैं।

विराट की नजरें इन रिकॉर्ड्स पर:
कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली अब तक 11 मैचों में 423 रन बनाने में सफल रहे हैं। 77 रन बनाते ही विराट कोहली टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, दो शतक जड़ते ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। अभी इस मामले 20 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर मौजूद हैं।

कप्तान के तौर पर शतकों का रिकॉर्ड:
कप्तान के तौर पर शतक की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 33 शतक जड़ें हैं । वहीं, कोहली ने भी उनके बराबर 33 शतक जड़े हैं। इस दौरे पर एक शतक जड़ते ही वह स्मिथ को पछाड़ आगे निकल जाएंगे। वहीं, इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 40 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
