Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ट्विटर पर लोगों ने लगाई क्लास, बोले - रोहित को यही आता है..

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा से क्रिकेट के प्रशंसकों को काफी उम्मीद थी लेकिन रोहित ने अपने फैंस को काफी निराश किया। भारत को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल पाई थी। एक समय 41 रनों पर ही भारत ने अपना चार बल्लेबाज गंवा दिए थे। भारत को लगे झटके के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें थी कि वह चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर भारत को मुश्किल से निकाल सकेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पुजारा के साथ 45 रन जोड़कर वह अपना विकेट कंगारुओं को मुफ्त में थमा बैठे।

रोहित ने नाथन लियोन को 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। गेंद मार्कस हैरिस के हाथ में थी लेकिन वह सीमा को लांघ गए थे इसके बाद अंपायर ने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए। आउट होने से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा ने इससे भी सबक नहीं लिया और अगली गेंद पर फिर बड़ा हिट लगाने के लिए ऊंचा शॉट खेला और डीप में पकड़े गए।रोहित ने अपनी 61 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। भारतीय टीम को मुश्किल से ऊबारने के बजाए रोहित ने बड़े शॉट खेलने का मन बनाया और अपना विकेट गंवा दिया जिसके बाद ट्विटर पर क्रिकेट फैंस ने रोहित के जमकर मजे लिए हैं। देखिए कुछ मजाकिया ट्वीट्स:

Story first published: Thursday, December 6, 2018, 18:46 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+