IND vs AUS : सचिन ने की 'भविष्यवाणी' कौन जीतेगा एडिलेड टेस्ट !

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ए़डिलेड टेस्ट का तीसरा दिन भारत के पक्ष में समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने ना केवल कंगारूओं के निचले क्रम के बल्लेबाजों की जल्दी समेट दिया, बल्कि बाद में बल्लेबाजी में भी बढ़िया खेल दिखाते हुए अब तक 166 रनों की बढ़त ले ली है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (40) और आजिंक्य रहाणे (1) क्रीज पर मौजूद हैं। ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर के हालिया ट्वीट्स देखें तो लगता है कि सचिन इस टेस्ट को काफी करीब से फॉलो कर रहे हैं।

हर बड़ी घटना पर सचिन के ट्वीट्स :

हर बड़ी घटना पर सचिन के ट्वीट्स :

सचिन तेंदुलकर पहली बार किसी विदेशी सरजमीं पर खेली जा रही श्रृंखला में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस लीजेंड को ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय टीम के विदेशी दौरे में इतना इन्वॉल्व नहीं देखा गया था। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को सुझाव या सलाह दी है लेकिन इस टेस्ट के पहले दिन से ही सचिन हर एक दिन के मैच की समाप्ति पर अपनी ओर से कुछ न कुछ लिख रहे हैं। क्रिकेट की इस दिग्गज हस्ती को अक्सर किसी भी टेस्ट में क्या होगा या क्या किया जाए ऐसे लिखते हुए बहुत कम देखा गया है। यह इस बात का प्रतीक है कि खुद तेंदुलकर भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया की जीत के लिए कितना उत्सुक हैं।

सचिन ने बताया कौन जीतेगा मैच:

भारत की इस मैच पर पकड़ देखते हुए सचिन ने ट्वीट किया है। सचिन ने लिखा है कि फिहाल का हाल देखकर लग रहा है कि भारत ड्राइवर सीट पर है और मैच जीतने की पुरी स्थिति में है।आस्ट्रेलिया को मैच में बने रहने के लिए पहले सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।नहीं तो भारत 1-0 के साथ अगले टेस्ट की तरफ बढ़ेगा।

गलती नहीं करने की दी थी सलाह:

इससे पहले भी सचिन ने भारतीय टीम को सलाह देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया, परिस्थतियों का जितना हो सके फायदा उठाओ और मैच से पकड़ ढीली मत होने देना। मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इतना धीरे (रक्षात्मक) खेलते नहीं देखा। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और वो भूमिका निभाई है जिसके दम पर टीम इंडिया इस समय मैच में टॉप पर है।"

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 18:33 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+