For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: टी-20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के चयन पर बरसे क्रिकेट दिग्गज

नई दिल्ली। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। दो मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने सीरीज के समापन के बाद कहा था कि यह सीरीज काफी छोटी थी इसलिए आप इससे हमारी प्रदर्शन का आकलन नहीं कर सकते हैं। लेकिन भारत की हार के बाद क्रिकेट दिग्गजों ने टीम प्रबंधन को आड़े-हाथों लिया है।

इसी फेहरिस्त में क्रिकेट विश्लेषक और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि मैं जानता हूं कि भारत इस समय विश्व कप के लिए टीम चुनने की कवायद में काफी प्रयोग कर रहा है लेकिन यह टीम इंडिया का अब तक का सबसे कमजोर गेंदबाजी अटैक था जो मैंने हाल में देखा।

वहीं भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और वर्तमान में क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा भी भारत के वर्तमान टीम सेलेक्शन से बहुत खुश नहीं हैं। चोपड़ा ने कहा है कि केवल पांच गेंदबाज हमने खिलाए हैं। ऐसे में किसी भी गेंदबाज के लिए खराब दिन की कोई गुंजाइश नहीं थी। चहल भी काफी महंगे साबित हुए लेकिन किसी और गेंदबाज का विकल्प मौजूद नहीं था। ये टी-20 क्रिकेट में चतुराई नहीं है। ये भारत के लिए लगातार दूसरी टी-20 मैच हार रही।

गौरतलब है कि भारत को पहले टी-20 मैच में कंगारूओं के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरे टी-20 मैच में उसको 7 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों ही मैचों में कंगारू जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने दोनों मैच में क्रमशः अर्धशतकीय और शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा दी थी। अब दोनों टीमों के बीच 2 मार्च से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 17:09 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+