INDvsAUS: मार्श के नाम 130 साल बाद दर्ज हुआ ये अनाचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की पारी जल्दी सिमट जाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी पर भी अच्छा दबाव बना लिया। इस हाईप्रोफाइल सीरीज में भारत की नजरे 70 साल का सूखा खत्म करने पर जमी हैं। भारत ने अब तक कंगारू जमीन पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसको केवल पांच बार ही जीत नसीब हुई है। चेतेश्वर पुजारा की संकटमोचक पारी की बदौलत टीम 250 रनों तक पहुंचने में कामयाब हुई जिसकी एक समय किसी को उम्मीद नहीं थी। भारत की पहली पारी 250 रनों पर सिमट गई।भारत गेंदबाजी के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शॉन मार्श ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड कर लिया जो कोई भी खिलाड़ी नहीं करना चाहेगा।

मार्श के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड:
बाएं हाथ के बल्लेबाज को शुक्रवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया। मार्श सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे कि मार्श अश्विन की गेंद समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। शॉन मार्श टेस्ट में लगातार छठी बार 10 रन से कम बनाकर आउट हुए। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

1888 के बाद हुआ ऐसा:
मार्श 1888 के बाद लगातार 6 बार 10 से कम रन पर आउट होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें अपना शिकार बनाया।

खराब फार्म से जुझ रहे हैं मार्श:
मार्श के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 11 महीने पहले सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से उन्होंने 13 पारियां खेली और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रन रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
