नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट मैच सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी को खेला जाना है। तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्र्लिया ने अपनी टीम में परिवर्तन किया है। टीम में बदलाव के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के स्तर को लेकर बड़ी कही है।गांगुली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की चयन टीम इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
स्टीव वॉ तक पहुंची आंच:
सौरव गांगुली के निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ भी आ गए हैं।दरअसल, वॉ ने भारत के खिलाफ सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट का जिक्र किया है। सौरव ने वॉ की ओर से सिडनी टेस्ट के लिए सुझाई गई ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा,
'ऑस्ट्रेलिया टीम की चयन प्रक्रिया इस समय अपने सबसे खराब दौर में है। महान खिलाड़ियों को निर्देश देने के लिए टीम इंस्टाग्राम पर पोस्ट करनी पड़ रही है। ' अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में स्टीव वॉ ने खराब फॉर्म से गुजर रहे ओपनर एरॉन फिंच को टीम से बाहर रखने की वकालत की थी।उन्होंने लेग स्पिन आलराउंडर मार्नस लाबुशेन को अंतिम एकादश में रखने की वकालत की थी।
स्टीव वॉ का मानना है कि मार्कस हैरिस और शॉन मार्श को ओपनिंग करनी चाहिए उसके बाद उस्मान ख्वाजा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। वहीं ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें और उसके बाद कप्तान टिम पेन, लाबुशेन और मिशेल मार्श खेलें। वॉ ने गेंदबाजी आक्रमण के लिये पैट कमिंस, मिचेल स्टॉर्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को चुना है।
Australian cricket selection at its lowest ever .. greats have to put teams in their Instagram posts to give direction .... pic.twitter.com/yMnmXHdIfO
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) December 31, 2018
रिकी पोंटिंग से की भी यही राय
स्टीव वॉ की तरह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का भी मानना स्टीव वॉ की ही तरह है।लचर प्रदर्शन से जूझ रहे फिंच को हटाकर लाबुशेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जरूरत है। फिंच ने सीरीज में अभी तक 16 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाए हैं, इनमें पर्थ में पहली पारी में बनाए गए 50 रन भी शामिल हैं।