INDvsAUS: तीसरा टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ बदलाव, ये खिलाड़ी हुआ टीम में शामिल

नई दिल्ली। बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के हाथों मिली 137 रन से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव किए हैं। सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड के मार्नस लाबुशचांगने को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। लेग स्पिनर ऑल राउंडर मार्नस को किसी खिलाड़ी की जगह रिप्लेस नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज गंवाने से बचने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहती है। टीम को आखिरी टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी अन्यथा टीम घर में अपनी श्रृंखला गंवा देगी।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा, 'हम सिडनी में परिस्थितियों को देखकर कुछ तय करेंगे, लेकिन हम पलटवार जरूर करेंगे। ऐसा लग रहा है कि सिडनी की पिच स्पिनरों की मदद कर सकती है। पूरी स्थितियां देखने के बाद ही हम टीम संयोजन तय करेंगे।'

कौन हैं मार्नस लाबुशचांगने?
ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में डेब्यू करने वाले मार्नस लाबुशचांगने को टीम में शामिल किया है । पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था और उनकी जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह दी गई थी। दाएं हाथ के मार्नस की जेएलटी शेफील्ड शील्ड मैचों में और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में 52, 4, 47, 21 और 78 रन की पारियां खेली हैं। मार्नस की गेंदबाजी उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशचांगने, मिशेल मार्श, टिम पेन (कप्तान) नाथन लॉयन, शॉन मार्श, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

Story first published: Sunday, December 30, 2018, 15:24 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+