For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAus:पहले टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जानिए कौन इन और कौन आउट

India VS Australia 1st T20: BCCI announces Virat Kohli & Co's 12 members squad | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले टी20 के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है।21 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में पहला टी20 खेला जाएगा।विराट कोहली के हाथ में ही टीम की कमान रहेगी जबकि रोहित शर्मा को उपकप्तान हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो केएल राहुल पर टीम ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उनको मौका दिया है। जबकि हाल के दिनों में उनके बल्ले से रन नहीं बने हैं। वहीं ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है। जबिक दिनेश कार्तिक बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

खलील का पहला विदेश दौरा:
विराट कोहली पहले टी20 में 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर के साथ खलील अहमद का भी खेलना तय है। खलील के लिए यह दौरा अहम है क्योंकि वो अपने इंटरनेशनल कॅरियर का पहला विदेशी दौरा कर रहे हैं।

गेंदबाजी की बागडोर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी जबकि युजवेंद्र और खलील स्पिन विभाग संभालेंगे। वहीं मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और उमेश यादव पहले टी-20 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

टीम: विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+