INDvsAUS: इस लड़की ने बदल दी मयंक अग्रवाल की किस्मत , बुलंदियाों पर हैं सितारे
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है।
इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल ने शानदार 76 रन बनाए। मंयक की इस पारी की तारीफ चारो तरफ हो रही है। मयंक की इस पारी के पीछे उनकी मेहनत और लगन तो है ही लेकिन इसके अलावा लेडी लक भी है जो मयंक के पक्ष में हैं। जी, हां हम बताते हैं पूरा माजरा क्या है।

नहीं मिल रहा था मौका:
मयंक अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियां खेलने के बाद 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए थे, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सचिन का भी रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

मौके का फायदा:
अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट के लिए उन्हें टीम में रखा तो गया लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली थी। हालांकि अब टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें मेलबर्न में डेब्यू करने का मौका दिया और उन्होंने इस मौके का भरपूर्ण फायदा उठाया।

तो ये है लेडी लक:
दरअसल मयंक अग्रवाल ने अपनी बचपन की दोस्त आशिता सूद से 6 महीने पहले ही शादी की है। उनकी शादी के बाद मानों उनकी किस्मत का पिटारा खुल गया है।गौरतलब हो की रणजी के मुकाबले में शानदार रन स्कोर करने के बाद मयंक अग्रवाल ने अशिता को प्रपोज किया था। और इस साल की शुरुआत में ही दोनों ने सगाई भी की थी।

लंदन आई में किया प्रपोज :
मयंक अग्रवाल ने अपनी पत्नी आशिता सूद को टेम्स नदी के किनारे बने लंदन आई में प्रपोज किया था। जिसके बाद आशिता मयंक को इनकार नहीं कर पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
