For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: विराट कोहली ने की पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की बराबरी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने नअपने तीन विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 326 रनों पर समेटने के बाद भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही और दोनों भारतीय ओपनर्स सस्ते में आउट हो गए। मुरली विजय जहां खाता भी नहीं खोल पाए तो लोकेश राहुल केवल 2 बनाकर चलते बने।

इसके बाद कोहली और पुजारा की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ाते हुए 74 रनों की साझेदारी की, लेकिन उसके बाद पुजारा भी एक खराब गेंद पर खराब शॉट खेलकर 24 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 172 रन हो चुका है। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से 154 रन पीछे है।

इस दौरान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा 50 या उससे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में कोहली गांगुली और अजहरुद्दीन के बराबर आ गए हैं। हालांकि इस मामले में कोहली धोनी से अभी काफी पीछे हैं। गांगुली और अजहरुद्दीन ने बतौर कप्‍तान इंटरनेशनल क्रिकेट से 59 बार 50 रन से ज्‍यादा की पारी खेली है। वहीं धोनी ने 82 बार ऐसा किया हैं

Story first published: Saturday, December 15, 2018, 19:48 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+