INDvsAUS: विराट कोहली को इस शून्य वाली पारी का मलाल लंबा रहेगा, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच के ड्राइविंग सीट पर है। भारत ने 346 रन की बढ़त बना ली है। मेलबर्न के इस टेस्ट मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 82 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में कोहली शून्य पर आउट हो गए। विराट कोहली को अपने इस शून्य पर आउट होने का मलाल लंबा रहेगा।
रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का था मौका: भारत यह टेस्ट मैच भले ही जीत जाए लेकिन विराट कोहली को एक चीज का काफी मलाला रहेगा दरअसल विराट कोहली के पास मौका था कि वह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिंकी पोटिंग पीछे छोड़ दें। कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2735 रन बनाए हैं और दूसरी पारी में बल्लेबाजी से पहले उनके पास इस लिस्ट को टॉप करने का मौका था।
कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने साल 2005 में 2833 रन बनाए थे। अगर कोहली दूसरी पारी में शतक लगा देते तो दूसरी विराट के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो जाता। कोहली साल 2017 में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए थे। उन्होंने उस साल 2818 रन बनाए थे। कोहली के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं जिन्होंने साल 2014 में 2813 रन बनाए थे। बता दें कि इस पारी में विराट कोहली को मार्कस हैरिस ने लपका वह पैट कमिंस की गेंद को समझ नहीं पाए और कैच थमा बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
