For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Boxing Day Test: विराट कोहली को नहीं है किसी की बात की परवाह , दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना हो रही है। विराट की आक्रामकता और टीम संतुलन को लेकर विराट कोहली काफी निशाने पर रहे हैं। टीम के कप्तान के तौर पर मैदान पर उनकी कहासुनी भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन से हो चुकी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली से इस बात को लेकर सवाल किया गया कि वह अपनी पब्लिक में बनी इमेज को लेकर क्या सोचते हैं तो विराट कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लोग क्या सोचते हैं इसकी मैं परवाह नहीं करता लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।

विराट ने कहा कि इससे पहले भी मैं प्रेस कॉफ्रेंस में कह चुका हूं कि मैं सिर्फ जीतने के लिए खेलता हूं।मेरे बारे में आर्टिकल लिखे जा रहे हो या कुछ भी ऐसा हो रहा हो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता हूं और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं।

दोनों टीमें जुनून के साथ जीत के लिए खेल ही हैं। जाहिर सी बात है मैदान पर कुछ चीजें घटित होंगे लेकिन इस मतलब यह नहीं है कि मर्यादा तोड़ दी जाएगी।
विराट ने आगे कहा कि मैं और टिम जानते हैं मैदान पर क्या हुआ। हम मैदान पर कोई भी अनावश्यक चीज नहीं करना चाहते हैं। हम दोनों अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं और टीम के लिए अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं जो दर्शक देखा चहाते हैं।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच के एमसीजी में खेला जाएगा। सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी पर हैं।

Story first published: Tuesday, December 25, 2018, 14:31 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+