For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली और शंकर ने चहल TV पर बताया कैसे भारत ने हासिल की 500वीं जीत, VIDEO

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में दूसरा मैच काफी रोमांचक अंदाज में खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस मैच में विजय शंकर ने शानदार आखिरी ओवर करके भारत को दो विकेट निकालकर दिए। जिसके चलते भारत ने यह बेहद करीबी मुकाबला 8 रनों से जीत लिया है। भारत की ओर से तय किए 250 रनों के लक्ष्य के जवाब में पूरी कंगारू टीम 242 रनों पर सिमट गई। यह ना केवल इस सीरीज में भारत की दूसरी जीत थी बल्कि वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी 500वीं जीत थी।

जैसा की आमतौर पर होता है मैच में बड़े प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चहल टीवी पर आने का मौका मिलता है। ऐसे में मैच में अपना 40वां वनडे शतक लगाने वाले कोहली और अंतिम ओवर में दो विकेट लेने वाले विजय शंकर को आने का मौका मिला। कोहली ने चहल टीवी पर बताया कि गेंद को रिवर्स स्विंग मिल रही थी इसलिए उन्होंने स्पिनर की जगह पर विजय को अंतिम क्षणों में उतारने का फैसला किया था। कोहली ने बताया, 'विजय अगर गेदं को सही जगह रखेगा तो बल्लेबाज उसको स्विंग के लिए खेलने जाएगा। ऐसे में हिट एंड मिस की पूरी संभावना रहती है। जैसा की आपने 50वें ओवर की पहली गेंद पर देखा।'

कोहली ने बताया शंकर की तीसरी गेंद हल्की सी रिवर्स स्विंग हुई और बल्लेबाज चूक गया। जब इस बारे में शंकर से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए 43वें ओवर के बाद से ही तैयार था। मैनें सोचा था कि मैं पारी का अंतिम ओवर करूंगा जिसमे शायद मुझे 10 रन बचाने होंगे। मेरे दिमाग में पहले से ही यह फिट था कि मुझे क्या करना चाहिए। इसलिए मैंने मौका आने पर वहीं किया।' बता दें कोहली ने इस मैच में 116 रनों की पारी खेली थी। जबकि शंकर ने 46 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी चटकाए।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+