नई दिल्ली। भारत ने मोहाली के खुशनुमा माहौल में भारतीय बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 50 ओवरों में 358 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। विराट ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला लिया उसको बल्लेबाजों ने कामयाब बनाते हुए भारतीय पारी को शुरुआत जोरदार दी। रोहित-धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित (95) हालांकि अपने शतक से चूक गए लेकिन धवन ने बिना कोई गलती किए अपना 16वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया।
धवन ने 115 गेंदों पर 143 रनों की तूफानी पारी खेली। यह धवन का वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़ा स्कोर भी था। हालांकि उसके बाद के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में तो नाकामयाब रहे लेकिन उन्होंने छोटी-छोटी पारियों में रन गति को जरूर बनाए रखा। ऐसे ही केएल राहुल ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन वे इसको बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए।
इसी बीच विराट कोहली भी 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन पंत ने निराश ना करते हुए अंतिम ओवरों में कुछ तूफानी तेवर दिखाते हुए 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। उसके बाद जाधव 10 रन बनाकर आउट हुए। शंकर ने भी अंतिम क्षणों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।
बाद में भुवी, चहल और कुलदीप तेजी से आउट हो गए और बुमराह अंतिम गेंद खेलने आए। तब तक अंतिम ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा जा रहा था। इस ओवर की पहली गेंद पर शंकर ने छक्का मारा था उसके बाद भारत को कंगारूओं ने कोई मौका नहीं दिया था। ऐसे में जब बुमराह पारी की अंतिम गेंद खेलने के लिए उनसे भी किसी ने कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं की थी।
Jasprit Bumrah, Simply the best in death overs..
— Yashwant Kumar (@iamyash31) March 10, 2019
Jasprit Bumrah:
( I ) Best Death Over Bowler⚾
( II ) Best Death Over Batsman 🏏#Bumrah_Six!!!! #Kholi_Reaction#CricketMeriJaan #INDvAUS #Bumrah pic.twitter.com/pPE8iN9V8y
लेकिन बुमराह ने पैट कमिंस की तेज गेंद पर बल्ला घुमाते हुए लांग-ऑन पर जबरदस्त छक्का जड़ दिया। बेस्ट कंगारू गेंदबाज पर बुमराह के इस छक्के ने कप्तान कोहली को भी हैरान कर दिया। कोहली के हाव-भाव से इस बात को समझा जा सकता है। कोहली बुमराह के छक्के के बाद खुशी से ताली पीटते हुए दिखाई दिए।