For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: भारत दौरे पर आएगा ऑस्ट्रेलिया, अब सहवाग करेंगे कंगारूओं की 'बेबीसिटिंग'

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लंबे और सफल दौरों के बाद टीम इंडिया की बारी अब स्वदेश लौटने की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर की तो टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वहीं वनडे सीरीज भी भारत के ही नाम रही। इसके बाद भारत ने कीवीलैंड पर भी अपनी विजय पताका फहराते हुए वनडे सीरीज एकतरफा अंदाज में जीती। हालांकि भारत न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज हार गया लेकिन यहां भी अंतिम मैच तक मुकाबला कड़ा था और भारत अपने कई अहम खिलाड़ियों के बिना खेल रहा था। अपने इन दोनों सफल दौरों के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चर्चित हुआ था बेबीसिटिंग-

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चर्चित हुआ था बेबीसिटिंग-

ऐसे में जब कंगारू टीम अब भारत आ रही है तो भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का स्वागत बेहद ही मजेदार और असरदार ढंग से किया है। वीरेंद्र सहवाग के इस खास स्वागत के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि जब भारत ऑस्ट्रेलिया में था तो एक किस्सा बेहद चर्चित हुआ था। यह किस्सा था बेबीसिटिंग का। जब कंगारू कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत को अपने बच्चों की बेबीसिटिंग करने के लिए कहा था तब यह बात स्टंप माइक ने पकड़ ली थी और फिर चारों ओर फैल गई थी।

वर्ल्ड कप 2019ः पंत को टीम में शामिल करने पर मुख्य चयनकर्ता ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

पंत के बाद अब वीरेंद्र सहवाग बनेंगे 'बेबीसिटर'-

पंत के बाद अब वीरेंद्र सहवाग बनेंगे 'बेबीसिटर'-

इसके बाद पंत ने भी वास्तव में टिम पेन के बच्चों को गोदी में लेकर फोटों खिचवाई थी। इस फोटों को पंत की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पंत को बेस्ट बेबीसिटर भी बताया था। इसके बाद तो यह मामला मजाक और छेड़खानी का ऐसा विषय बना कि हर ओर छा गया। बेबीसिटिंग के ऊपर गाना तक बनाया गया। यह गाना भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहे दर्शकों के समूह 'भारत आर्मी' ने बनाया था। इतना ही नहीं जब भारतीय टीम टेस्ट जीती थी तो पंत ने इस गाने पर बेबीसिटिंग स्टेप करते हुए डांस भी किया था।

सहवाग का मजेदार बेबीसिटर ऐड-

अब वीरेंद्र सहवाग ने भारत की ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज के प्रसारणकर्ता नेटवर्क के साथ एक विज्ञापन शूट किया है। इसमें सहवाग ऑस्ट्रेलियाई बच्चो के साथ नजर आ रहे हैं। ऐड में वीरू बच्चों को पुचकारते हुए पूछते हैं- अले-अले-ले-ले देखो कौन आया है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी पलटन आई है। इसके बाद वीरू याद दिलाते हैं कि जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो उन्होंने पूछा था बेबीसिटिंग करोगे। हमने कहा, सब के सब आ जाओ, बिल्कुल करेंगे। इसके बाद सहवाग भारत की जमीन पर 24 फरवरी से शुरू होने वाली टी-20 ट्रॉफी की याद दिलाते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलेगी।

Story first published: Tuesday, February 12, 2019, 10:02 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+