For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने के लिए ऋषभ पंत ऐसे कर रहे हैं 'तैयारी'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कई युवाओं पर भरोसा जताते हुए टीम में जगह दी गई है। दिनेश कार्तिक के साथ-साथ ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी गई है।इस दौरान मैच से पहले कई खिलाड़ी खूब ज्यादा मेहनत करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऋषभ पंत अपने बल्ले का स्ट्रोक सुधारते नजर आ रहे हैं। वह अपने बल्ले पर हैंमरिंंग करते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर किया है।

ऋषभ पंत का करियर:
ऋषभ पंत के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले है इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 346 रन बनाए है। वहीं टी-20 में पंत ने 7 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए है।

इंग्लैंड में जमाया शतक:
इंग्लैंड में ऋषभ पंत को मिले मौके का उन्होंने बखूबी फायदा उठाया। इंग्लैंड दौरे पर पंत ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम में अपनी कड़ी दावेदारी पेश की जिसका फायदा उन्हें मिला। इतना ही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पंत ने 92 रन खेल के टेस्ट मैच में अपनी जगह और मजबूत की।

टी-20 में भी खेली शानदार पारी :
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में पंत ने शिखर धवन के साथ अच्छी साझेदारी को और 58 रन की पारी खेल कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। अब देखना होगा कि मेजबानों के देश में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 14:08 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+