For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: जब कार्तिक के कहने पर धोनी ने अर्धशतक पूरा कर उठाया बल्ला

नई दिल्ली। एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में महेंद्रे सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के बेस्ट फिनिशर क्यों कहे जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंद में 55 रन बनाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई । बता दें ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 50 ओवर में 298 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया है।

कंगारूओं की ओर से शॉन मार्श ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 123 गेंदों में 131 रन बनाए। जबकि उनको स्लॉग ओवर्स में ग्लेन मैक्सवेल का अच्छा साथ मिला। उन्होंने 37 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। मैच में अंतिम समय पर भारतीय गेंदबाजों ने कुछ विकेट जल्दी निकालकर कंगारूओं को 300 रन बनाने से रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा था। भारत की तरफ से कोहली ने शतकीय पारी खेली और इसके बाद धोनी ने भी बेहतरीन अर्धशतक जमाया और भारत को अपने अंदाज में जीत दिलाई।मैच के आखिरी ओवर में भारत को सात रन की दरकार थी और इस दौरान उन्होंने बेहरनडार्फ की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया।

इस छ्क्के की मदद से धोनी ने अपने करियर का 69वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि धोनी को इस बात का पता नहीं था कि उनके पचास रन पूरे हो गए हैं। कार्तिक ने धोनी को याद दिलाया जिसके बाद धोनी ने हवा में बल्ला लहराकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो वायरल हो रहा है और दोनी की तारीफ के कसीदे पढ़े जा रहे हैं।

धोनी की इस पारी की तारीफ में वीरेंद्र सहवाग ने तारीफ करते हुए लिखा।पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त! विराट की बेहतरीन पारी। धोनी और कार्तिक ने स्‍टाइल से मैच फिनिश किया। हमें ऐसे मैचों की और जरूरत है जहां नंबर 4-5-6 के बल्‍लेबाज मैच जिताने वाली पारियां खेलें।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 13:25 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+