India vs Australia 1st Test: कब और कहां देख सकेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाइव टेस्ट मैच
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारत 70 साल के सूखे को खत्म करने के मकसद से उतरेगा।इससे पहले विदेशी दौरे पर भारत के आकड़े अच्छे नहीं रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारत को टेस्ट सीरीज में 1-2 और इंग्लैंड में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली की टीम अब ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर विदेश में 'फ्लॉप शो' का कलंक मिटाना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत ने अब तक 44 टेस्ट खेलकर सिर्फ पांच जीते हैं। पिछले 70 साल में 11 दौरों पर भारत ने दो बार सीरीज ड्रॉ कराई। पहले सुनील गावस्कर की कप्तानी में 1980-81 और फिर सौरव गांगुली के कप्तान रहते 2003-04 में।
मैच की जगह
मैच एडीलेड ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा
मैच का समय
मैच भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा
मैचों का लाइव प्रसारण-
सोनी पिक्चर नेटवर्क लिमिटेड (एसपीएनआई) पर
लाइव स्ट्रीमिंग
सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
