Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: क्या टीम इंडिया में होगी धोनी की वापसी! रविवार को होगा भाग्य का फैसला

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चयन नहीं किया गया था।धोनी के टीम में नहीं चुने जाने से काफी अटकलें लगाई गई थीं। धोनी के प्रशंसकों को भी यह बात खल गई थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि धोनी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बुलाया जा सकता है।इस मसले पर भारतीय चयनकर्ता बात कर सकते हैं।

वनडे टीम में नहीं होंगे बदलाव:
भारतीय वनडे क्रिकेट में फिलहाल बदलाव के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। टीम में किसी के चोटिल होने या बाहर होने पर ही टीम में संभावित बदलाव किए जा सकते हैं।खबर यह भी है कि धोनी की टीम में निरंतरता बनी रहेगी और वह अगली साल होने वाले विश्वकप टीम का भी हिस्सा होंगे। ऋषभ पंत की बात करें तो सूत्रों का कहना है कि टीम में उन्हें 2020 में होने वाले टी 20 विश्व कप के मद्देनजर टीम में जगह दी गई है। टी 20 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो 2018 में सात टी-20 मैच खेले और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 गेंद में नाबाद 52 रन की रही। बाकी छह पारियों में उन्होंने 51 गेंद में 71 रन बनाए।

विश्व कप के मद्देनजर टीम प्लान:
भारतीय वनडे टीम की तैयारियां 2019 में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर बनाई जा रही है। भारत को विश्व कप से पहले 13 वनडे मैच खेलने है ऐसे में भारतीय टीम अपना संतुलन परखने और खामियों को सुधारने के लिए टीम में बदलाव नहीं करेगी।

यह है भारतीय टीम का कार्यक्रम:

12 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी
15 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
18 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
23 जनवरी, वनडे, न्यूजीलैंड, नेपियर
26 जनवरी, वनडे, न्यूजीलैंड, माउंट मौंगानुई
28 जनवरी, वनडे, न्यूजीलैंड, माउंट मौंगानुई
31 जनवरी, वनडे, न्यूजीलैंड, हैमिल्टन
03 फरवरी, वनडे, न्यूजीलैंड, वेलिंगटन
10 फरवरी, टी-20, न्यूजीलैंड, हैमिल्टन
24 फरवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, मोहाली
27 फरवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद
02 मार्च, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, नागपुर
05 मार्च, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली
08 मार्च, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, रांची
10 मार्च, टी-20, ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
13 मार्च, टी-20, ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम

Story first published: Sunday, December 23, 2018, 15:05 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+