For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के युवा बाए हाथ के बल्लेबाज में फैंस को दिखी युवी की झलक, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: युवराज सिंह भारत के लिए खेलने से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी तक टीम इंडिया के मध्यक्रम में उनकी क्षमता का कोई बल्लेबाज नहीं आ सका है। खासकर उनकी तरह से बाए हाथ से बल्लेबाजी करने वाला क्लीन हिटर। पंत ने जरूर अपने करियर में हार्ड हिटिंग क्षमता दिखाई है लेकिन उनमें युवराज की तरह लगातार दबाव में पारियां खेलने का अभाव है। पंत अभी तक खुद को तराश ही रहे हैं और इसी बीच बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व एक वीडियो की झलकियां दिखाई हैं जो फैंस में काफी चर्चित हो रही हैं।

यह वीडियो शिवम दुबे का है जिनको इस सीरीज के लिए टीम से कॉल आई है। इस वीडियों में दुबे नेट्स में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस कर रहे है। दूबे ने घरेलू क्रिकेट में कुछ शानदार प्रदर्शन के दम पर टी 20 टीम में अपनी जगह बनाई। पहले टी-20 मैच से पहले शिवम दूबे के अभ्यास सत्र का 20-सेकंड का वीडियो, प्रशंसकों को हैरान कर रहा है। खासकर शॉट्स खेलते हुए उनका बैकलिफ्ट पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह जैसा था और कुछ प्रशंसकों को लगा कि "दूबे अगले युवी हो सकते हैं"।

मजेदार बात यह है कि ऑलराउंडर दुबे भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं, यह कुछ ऐसा जो युवराज सिंह पार्ट टाइम के आधार पर करते थे। दुबे के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं इस प्रकार थीं-

'अगले युवराज'

'क्या उनमें युवराज की झलकियां दिखती हैं..'

'मुझे युवी की याद आ गई'

'हां, बैट युवराज की तरह स्विंग करता है'

'वो, हाई बैकलिफ्ट'

पारस मेहता नाम के यूजर लिखते हैं- युवराज का शेड्स दिखता है, कितने बाए हाथ के बल्लेबाजों को इस लीजेंड ने प्रेरित किया है।

अगर मैच से पहले के कप्तान रोहित शर्मा के बयान पर गौर किया जाए तो दुबे को इस सीरीज में मौका मिलने के अच्छे चांस हैं। मुंबई के ऑलराउंडर ने 2018 में रणजी ट्रॉफी मैच में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिससे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी में जगह बनाने में मदद मिली। उन्हें बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह 2019 में अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में जगह बनाने में नाकाम रहे।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूब का औसत 48.19 है। उन्होंने दो शतकों और सात अर्धशतकों के साथ 1,012 रन बनाए हैं। वह शानदार स्ट्राइक-रेट भी रखते हैं जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे महत्वपूर्ण हो चला है।

Story first published: Sunday, November 3, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+