Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा के नाम हुआ यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व कप के 2019 के 40वें मुकाबले में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ हो रहा है। यह मैच उसी मैदान पर हो रहा है जहां इंग्लैंड ने भारत को हराकर उसकी जीत का सिलसिला भी भंग कर दिया था। भारत जहां मैच को जीतने के साथ सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर लेगा तो वहीं बांग्लादेश के लिए यह करो या मरो का मैच है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार के रूप में टीम में दो बदलाव हुए हैं। कुलदीप यादव की जगह पर भुवनेश्वर को मौका मिला है जबकि केदार जाधव की जगह पर कार्तिक टीम में आए हैं। ये विश्व कप 2019 में कार्तिक का पहला मैच है।

इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए एक बार फिर लोकेश राहुल आए। जबकि बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर उनके कप्तान मुशर्रफे मुर्तजा करने आए और इसी ओवर की चौथी गेंद को छ्क्के के लिए भेजकर रोहित ने शानदार रिकॉर्ड की भी ओपनिंग कर दी। इस छक्के के साथ ही रोहित ने साल 2019 में 1000 ODI रन भी पूरे कर लिए। उनको ऐसा करने के लिए केवल 4 रनों की दरकार थी। लेकिन उन्होंने छक्के के साथ ऐसा करके अपने बेहतरीन रिकॉर्ड का जश्न मनाया।

खास बात यह है कि रोहित का बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने पिछले विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी जबकि उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में फिर इसी टीम के खिलाफ 123 रनों की शतकीय पारी खेली।

फिलहाल बांग्लादेश की टीम के 7 मैचों में 7 ही अंक हैं। ऐसे में इस मैच को जीतने का मतलब होगा पाकिस्तान के बिल्कुल बराबर पहुंच जाना। पाकिस्तान के 8 मैचों में 9 अंक है लेकिन बांग्लादेश रन रेट के मुकाबले में पाक से बेहतर है। वहीं, अगर बांग्लादेश यह मैच हार जाता है तो उसका सेमीफाइनल अभियान यहीं पर खत्म हो जाएगा।

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 15:32 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+