
नजाकत से लगाए रोहित ने छक्के
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। रोहित ने राहुल के साथ मिलकर इस मौके का बखूबी फायदा उठाया और बांग्लादेशी गेंदबाजी की मैदान में बखूबी धज्जियां उड़ा दी। रोहित ने 92 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। यह विश्व कप 2019 में उनका चौथा शतक था। रोहित ने अपनी विस्फोटक अंदाज से सजी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। बहुत ही दर्शनीय छ्क्के लगाने के लिए मशहूर रोहित अब भारत के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करते ही उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

छक्कों में धोनी को पीछे छोड़ दिया
धोनी ने ODI क्रिकेट में 228 छक्के लगाए थे जिसको रोहित ने अपनी इस पारी में तोड़ दिया है। अब रोहित के नाम क्रिकेट के इस फॉर्मट में 230 छक्के हो गए हैं। रोहित अपनी इस पारी में शुरू से ही काफी मुखर रहे। उन्होंने मैच की चौथी गेंद पर ही छक्का जड़कर अपने इरादे जता दिए थे। उनके साथ ही राहुल ने भी धीरे-धीरे अपने बल्ले का मुंह खोलना शुरू किया। जिसके चलते भारत ने पहले पॉवरप्ले के दौरान बढ़िया स्कोर खड़ा कर दिया। राहुल-राहित की जोड़ी ने शुरुआती 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए। यह इस विश्व कप में भारत का सबसे ज्यादा पहला पॉवरप्ले स्कोर है।
कौन हैं वो शख्स जिनके कहने पर वर्ल्ड कप टीम में मिली मयंक को जगह

पॉवरप्ले में भी आए सबसे ज्यादा रन
इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए थे। फिलहाल रोहित ना केवल भारत के लिए विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं बल्कि प्रतियोगिता के भी टॉप स्कोरर बन चुके हैं। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार के रूप में टीम में दो बदलाव हुए हैं। कुलदीप यादव की जगह पर भुवनेश्वर को मौका मिला है जबकि केदार जाधव की जगह पर कार्तिक टीम में आए हैं। ये विश्व कप 2019 में कार्तिक का पहला मैच होगा।


Click it and Unblock the Notifications
