For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG,3rd odi,match preview: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगी दोनो टीमें

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को शाम 5 बजे, लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब हो कि इस दौरे पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था जबकि अब तक खेले गए दो वनडे मुकाबले में उसे एक में जीत तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने इस मुकाबले में जीत हासिल कर रिकॉर्ड और अपनी सीरीज जीतने की लय बरकरार रखनी होगी। वहीं इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर टी-20 की हार का बदला लेने उतरेगा।

भारत को देना होगा ध्यानः इस दौरे पर अगर भारत की स्थिति को देखें तो भारत की बल्लेबाजी शानदार रही है, खासकर सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं अगर मध्यक्रम की बात करें तो भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाजी में वो धार देखने को नहीं मिली है। ऐसे में भारतीय टीम को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। वहीं इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी।

इंग्लैंड की कमजोरी और मजबूतीः इंग्लैंड की अगर मजबूती की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी ही उसकी ताकत है। वहीं भारतीय गेंदबाजो में केवल कुलदीप यादव ही अबतक उनके बल्लेबाजों पर पूरी तरह असरदार दिखे हैं। ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाजी पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे अपने रन स्कोर पर भी खास ध्यान देना होगा जबकि रन का पीछा करते वक्त शुरुआत पर विशेष ध्यान देना होगा।

अहम होगा इनका रोलः दोनो ही टीमों के लिए होने वाले इस बेहद मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग पर बहुत कुछ निर्भर करता है वहीं इनके बाद केएल राहुल और विराट कोहली की भूमिका बड़ी अहम साबित होगी। इसके बाद अगर गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव और कौल के ऊपर ये बड़ी जिम्मेदारी होगी की वो भारत को शुरुआती 10 ओवर के अंदर 2 विकेट निकाल कर दें। वहीं इंग्लैंड की टीम के लिए मोईन अली और रूट की बल्लेबाजी बेहद अहम होगी। वहीं जेसन रॉय और कप्तान मोर्गन को भी अहम भूमिका अदा करनी होगी।

Story first published: Monday, July 16, 2018, 16:38 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+