INDvsENG: भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को इंग्लैंड ने अपने 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इंग्लैंड और भारत के बीच अंतिम टेस्ट मैच 7 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलिस्टर कुक का यह अंतिम टेस्ट मैच होगा। वह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।उन्होंने सोमवार को अपने संन्यास की घोषणा की थी। पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में ओली पोप और क्रिस वोक्स को भी शामिल किया गया है। ओली पोप फिलहाल अपनी काउंटी टीम सरे जुड़े हुए हैं और गुरुवार को वह भारत के खिलाफ खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम से जुड़ जाएंगे।

कुक की विदाई: इंग्लैंड ने पहले ही टेस्ट मैच की सीरीज अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ये मैच जीतकर कुक को यादगार विदाई देना चाहेगा तो वहीं भारत यह मैच जीतकर अपने दौरे का सुखद अंत करना चाहेगा।

कैसा रहा है परिणाम:
इंग्लैंड ने भारत को साउथहम्पटन टेस्ट के चौथे दिन 60 रनों से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के सामने चौथी पारी में 245 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम इंडिया की अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 184 रन बनाकर सिमट गई थी। इससे पहले एजबेस्टन में 31 रन से और लॉड्र्स में पारी के अंतर से हार के बाद विराट कोहली की टीम ने नॉटिंगम में तीसरा टेस्ट 203 रन से जीता था।


टीम: जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, केटॉन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स।

Story first published: Wednesday, September 5, 2018, 10:01 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+