For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: ऋषभ पंत को छेड़ना स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए पड़ा भारी, ICC ने उठाया यह कदम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करना इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए महंगा पड़ गया है। कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाते हुए आईसीसी ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। जिसमें खिलाड़ियों के खिलाफ गलत शब्द का प्रयोग कर उन्हें उकसाने पर कार्रवाई की जाती है।इसके साथ-साथ स्टुअर्ट ब्रॉड को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। आईसीसी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि स्टुअर्ट ब्रॉड को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

बता दें कि नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऋषभ पंत को आउट कर कुछ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। दरअसल यह वाकया भारत की पारी के 92वें ओवर में हुआ जब ऋषभ को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड उनके पास पहुंचे और कुछ कहा था। मैच खत्म होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच रेफरी के सामने आपनी गलती भी मानी थी। इसके बाद अब आईसीसी ने उनको दोषी मानते हुए उनक जुर्माना लगाने का फैसला लिया है. जानाकारी के लिए बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार करता है तो उसके उपर अधिक से अधिक 50 प्रतिशत तक मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है.

जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। भारत को जीत के लिए महज एक विकेट की दरकार है, जबकि अभी पूरे एक दिन का खेल बचा हुआ है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने का स्‍कोर 311/9 है। इंग्लैंड की टीम अभी तक भारत की ओर से दिए गए लक्ष्य से 210 रन पीछे हैं।

Story first published: Wednesday, August 22, 2018, 11:41 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+